युवाओं के लिए बड़ी खबर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली बंपर वैकेंसी
IPPB Executive Recruitment 2024
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:37 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:37 PM
IPPB Executive Recruitment 2024 : सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। हाल ही में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके अनुसार विभाग ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट ippbonline.com पर विजीट करना होगा। जारी हुए IPPB Executive Recruitment के तहत एग्जीक्यूटिव के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 अप्रैल 2024 तय की गई है।
कितने पदों के लिए IPPB Executive Recruitment 2024 में निकली भर्ती
जारी हुए नोटिफिकेशन के तहत इस भर्ती अभियान के जरिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जीक्यूटिव के 47 पदों पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा। अभियान के तहत 21 पद अनारक्षित श्रेणियों के लिए तय किए गए हैं। वहीं 4 पद ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के लिए, 12 पद ओबीसी(OBC) वर्ग, 7 पद एससी (SC) वर्ग और तीन पद एसटी (ST) वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।
क्या है उम्र सीमा ?
IPPB एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट नियन अनुसार छूट दी गई है।
IPPB Executive Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अगर उम्मीदवार एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
Step 1: अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार आईपीपीबी की वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
Step 2: फिर उम्मीदवार होमपेज पर करियर विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: अब अभ्यर्थी पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
Step 4: इसके बाद उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
Step 5: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Step 6: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
Step 7: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
Step 8: आखिर में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।