भारत ने चीन को दिया बड़ा झटका, iPhone को लेकर Tata करेगा बड़ी डील
iPhone
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:32 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:32 AM
iPhone : भारत ने चीन की उम्मीदों को एक बार जोरदार झटका दे दिया है। चीन को उम्मीद थी कि ऐप्पल कंपनी (Apple Company) पर दबाव बनाकर वो चीन से भारत शिफ्ट होने वाले कारोबार को रोक लेगा। लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं हो रहा है। जिससे चीन काफी परेशान है। यही वजह है कि चीन की ओर से पिछले दिनों ऐपल और मेटा जैसी कंपनियों पर कई तरह के बैन लगाए गए हैं। भारत iPhone को लेकर एक बड़ी डील करने जा रहा है, जिससे चीन काफी परेशान है।
iPhone
आईफोन प्रोडक्शन का सबसे बड़ा वाला देश होगा भारत
दरअसल ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि टाटा समूह भारत में पेगाट्रॉन (Pegatron) की iPhone मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में हिस्सेदारी खरीद रहा है। ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह मई माह में भारत में पेगाट्रॉन कॉर्प के iPhone मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन के कंट्रोल के लिए एक डील कर सकता है। इस डील के बाद भारत ऐप्पल का एक बड़ा iphone प्रोडक्शन करने वाला देश बन जाएगा।
घरेलू स्तर पर बढ़ा iPhone प्रोडक्शन
मिली जानकारी के अनुसार टाटा और पेगाट्रॉन के बीच जारी डील आखिरी दौर में है। इस डील के बाद टाटा के पास चेन्नई और तमिलनाडु में iPhone प्रोडक्शन फैसिलिटी मिल जाएगी। आपको बता दें कि भारत लगातार घरेलू स्तर पर स्मार्टफोन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्मार्टफोन प्रोडक्शन के लिए स्कीम निकाली गई है, जिसका फायदा दिखने लगा है। भारत आज के वक्त में स्मार्टफोन प्रोडक्शन का बड़ा हब बन गया है। भारत से पूरी दुनिया में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट होते है। साथ ही उम्मीद है जल्द ही भारत चीन जैसे देशों को स्मार्टफोन प्रोडक्शन में पीछे छोड़ सकता है। टाटा ग्रुप पहले से कर्नाटक में ताइवान के विस्ट्रॉन कॉर्प से आईफोन फैक्ट्री का खरीदकर आईफोन की असेंबलिंग कर रहा है।
पेगाट्रॉन के पास भारत में है 10,000 कर्मचारी
रिपोर्ट के अनुसार पेगाट्रॉन के पास भारत में 10,000 कर्मचारी हैं और एक साल में लगभग 50 लाख iPhone बनाए जाते हैं। ट्रांजैक्शन के बाद पेगाट्रॉन से टाटा को मैन्युफैक्चरिंग एक्सपर्टीज में मदद मिलने की उम्मीद है। कहा गया है कि डील पूरी होने के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड पेगाट्रॉन का ऑपरेशन चलाएगी। रॉयटर्स ने इस महीने की शुरुआत में बातचीत के बारे में रिपोर्ट दी थी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।