19 जुलाई को होने वाला है कुछ बड़ा, पहली बार उठेगा ऐसा कदम
India's Biggest Bank
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:37 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:37 AM
India's Biggest Bank : देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निवेशकों के लिए 19 जुलाई एक ऐतिहासिक दिन साबित हो सकता है। बैंक अपने 30 साल के इतिहास में पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव पर 19 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में मुहर लग सकती है।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी HDFC बैंक है। अगर बोर्ड इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो बैंक बीएसई-500 की उन चुनिंदा कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने इस साल बोनस शेयर देने का ऐलान किया है।
निवेशकों को कैसे मिलता है फायदा?
बोनस शेयर कंपनी के फ्री रिजर्व या सरप्लस फंड से मौजूदा शेयरधारकों को नि:शुल्क दिए जाते हैं। इसका मकसद कंपनी के मुनाफे को निवेशकों के साथ बिना कैश पेमेंट के शेयर करना होता है। उदाहरण के तौर पर-अगर HDFC बैंक 2:1 का बोनस घोषित करता है तो जिनके पास 1 शेयर है, उन्हें 2 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे यानी कुल मिलाकर 1 की जगह 3 शेयर। यह निवेशकों के लिए सीधे तौर पर कोई खर्च नहीं है, लेकिन यह कंपनी की ब्रांड वैल्यू और बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी को दर्शाता है।
क्या कहता है HDFC का आधिकारिक बयान?
बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि, 19 जुलाई को Q1 FY25 के नतीजे भी जारी होंगे। साथ ही FY26 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा। बोर्ड की बैठक में इन तीन अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। बोनस शेयर जारी होने के बाद कंपनी के शेयरों की कुल संख्या बढ़ेगी। फ्री रिजर्व और सरप्लस में गिरावट आएगी। प्रति शेयर आय (EPS) में गिरावट हो सकती है। हालांकि, दीर्घकालिक निवेशकों के लिए ये एक सकारात्मक संकेत माना जाता है।
टॉप कंपनियों में HDFC बैंक का दबदबा बरकरार
बुधवार को जैसे ही यह खबर बाजार में आई HDFC Bank का शेयर ₹2018 पर ओपन हुआ और उछलकर ₹2022.70 तक पहुंच गया।हालांकि दिन के निचले स्तर पर यह ₹1998 तक भी फिसला। HDFC Bank इस समय ₹15.35 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इस साल बैंक ने TCS को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
नोट : बोनस शेयर की घोषणा भले ही सकारात्मक खबर हो, लेकिन शेयर बाजार में कोई भी कदम उठाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।