भारत सरकार का बड़ा फैसला, तुरंत रोकें विदेशों से आने वाली फोन कॉल
Indian government
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:18 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:18 AM
Indian government : भारत सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला किया है। भारत सरकार के इस फैसले के तहत भारत सरकार ने देश की सभी दूर-संचार कंपनियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए निर्देश हर हाल में लागू करने की बाध्यता भी शामिल की गयी है। भारत सरकार का निर्देश है कि विदेशों से आने वाली फर्जी फोन कॉल्स को ब्लॉक किया जाए। भारत के नम्बरों जैसे दिखने वाले नम्बरों से आने वाली फोन कॉल को तुरंत रोका जाए।
क्या है पूरा मामला
भारत सरकार ने भारत में बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड को रोकने की बड़ी पहल की है। दरअसल भारत सरकार को पता है कि भारत के लगभग हर एक राज्य और शहर में साइबर से साइबर फ्रॉड के केस सामने आ चुके हैं। साइबर क्रिमिनल्स भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरकीब का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में कुछ केस ऐसे सामने आए हैं, जहां कॉल करने वाला विदेश में होता है, लेकिन उसका नंबर देखने में एक भारतीय नंबर जैसा लगता है। भारत सरकार ने निर्देश दिए हैं कि भारतीय नंबर जैसे दिखने वाले फेक इंटरनेशनल कॉल्स को रोकना चाहिए। इसको लेकर PIB ने जानकारी दी कि कुछ कॉल्स जो देखने में भारतीय नंबर जैसी लगती है, लेकिन असर में वे विदेशी कॉल्स होती हैं, जिन्हें साइबर क्रिमिनल्स करते हैं। कंपनियों को इन्हें रोकने के निर्देश दिए हैं।
Indian government
भारत सरकार ने बताया है कि साइबर क्रिमिनल्स Calling Line Identity (CLI) को बदलकर अपनी असली पहचान छिपाते हैं. इस तरह की कॉल्स से फेक डिजिटल अरेस्ट, FedEx scams, ड्रग्स/नार्कोटिक्स कुरियर स्कैम और फर्जी पुलिस ऑफिसर या CBI ऑफिसर जैसे स्कैम में शामिल होती हैं। भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (DoT) और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (TSPs) ने एक सिस्टम तैयार किया है। इसकी मदद से फेक इंटरनेशनल कॉल्स की पहचान की जा सकेगी और उन्हें ब्लॉक भी किया जा सकेगा। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर पहले से ही DoT के निर्देश पर भारतीय लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल करके फेक इंटरनेशनल कॉल्स को ब्लॉक कर चुके हैं।
संचार साथी पोर्टल से लोगों को मिलेगी मदद
भारतीय लोगों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन पहले से ही कई कदम उठा चुका है। इसमें संचार साथी पोर्टल है, जिसे टेलीकॉम यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने बयान में कहा, भारतीय लैंडलाइन नंबरों जैसे दिखने वाले अंतर्राष्ट्रीय कॉल पर कंपनियां पहले ही रोक लगा रही हैं, लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद कुछ धोखेबाज अपने मंसूबों में कामयाब हो सकते हैं। ऐसे फोन कॉल आने पर लोग संचार साथी पोर्टल पर इसकी सूचना दें। Indian government