अहमदाबाद के स्कूलों में धमकी मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन
India News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:24 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:24 AM
India News : गुजरात के अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है। गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों में मिली धमकी के मामले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।
India News
क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने लिए जो मेल आया था, वह मेल पाकिस्तान से आया था। क्राइम ब्रांच ने मेल भेजने वाली उस आईडी का पता लगा लिया है, जहां से मेल आया था। हालांकि इसके लिए एक रूसी डोमेन का इस्तेमाल किया गया था।
10 स्कूलों को मिला धमकी भरा मेल
आपको बता दें कि बीते दिनों अहमदाबाद शहर सहित पूरे गुजरात राज्य में में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब अहमदाबाद शहर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल आया था। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस तलाशी में जुट गई थी। हालांकि बाद में इसे फर्जी धमकी करार दिया गया था। पुलिस ने सभी स्कूलों की तलाशी के बाद इसे फर्जी करार दिया था। अहमदाबाद नगर अपराध शाखा ने एक बयान में बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम रोधी दस्ता, श्वान दस्ता और अपराध शाखा की टीम इन स्कूलों में पहुंची और उनकी अच्छी तरह से तलाशी ली। हालांकि तलाशी अभियान के दौरान कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था।
इन स्कूलों को मिला था मेल
इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की थी और बताया था कि यह धमकी फर्जी है। जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला उनमें बोपल में डीपीएस और आनंद निकेतन, एसजी हाईवे पर उदगम स्कूल, घाटलोदिया में कैलोरक्स स्कूल, चांदखेड़ा और एयरपोर्ट रोड पर आर्मी कैंटोनमेंट के में केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं। उदगम स्कूल के प्रशासक धीमंत चोकसी ने कहा, ईमेल भेजने वाले ने हमारे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी। हमारे स्कूल में 24 घंटे सुरक्षा रहती है। हमें बाहर से कोई पार्सल नहीं मिला और हमारे स्कूल के दरवाजे भी बंद थे।