महत्वपूर्ण जानकारी : UGC NET रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, कुछ ही घंटे में...
UGC NET
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:45 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:45 PM
UGC NET Registration Last Date : UGC NET दिसंबर 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार आज यानी 11 दिसंबर 2024 की रात 11:59 बजे तक UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी जिसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। इसके अलावा NTA ने एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए तिथि भी बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 13 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। पहले यह सुधार की विंडो 12 दिसंबर से 13 दिसंबर तक थी। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि केवल एक ही आवेदन किया जा सकता है। अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा आवेदन करता है तो उसका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
होम पेज पर "यूजीसी नेट दिसंबर 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक" पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण के बाद, लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में "सबमिट" पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 1150 रुपये।
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए शुल्क 600 रुपये।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर श्रेणी के लिए शुल्क 325 रुपये।
आवेदन शुल्क का भुगतान आप विभिन्न माध्यमों से कर सकते हैं जैसे स्टेट बैंक, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से।
UGC NET 2024 एग्जाम की तारीख क्या है?
UGC NET दिसंबर 2024 की परीक्षा 1 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और इसमें दो सेक्शन होंगे, जिसमें बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जा सकते हैं। UGC NET Registration Last Date