Tamil Nadu Rains: तमिलानाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Photo: ANI
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:16 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:16 PM
Tamil Nadu Rains: तमिलनाडु में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम की वजह से चेन्नई, मदुरै और शिवगंगा जिले में शनिवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
केरल, पुदुचेरी सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने तमिलनाडु के अलावा केरल, पुदुचेरी सहित कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी होने की भी भविष्यवाणी की है। लगातार बारिश के कारण तमिलनाडु के कई शहरों में कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। ऐसे में लोगों को दफ्तर सहित अन्य दैनिक कामों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की है।
https://twitter.com/ANI/status/1720636158059925860
तमिलनाडु में दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालाचंद्रन ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी और डिंडीगुल जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार है। आईएमडी ने नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगा, पुदुकोट्टई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।