इफको की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर के किसानों को मिलेगी मदद
IFFCO Production
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:47 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:47 PM
IFFCO Production : दुनिया भर के किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के एक बड़े अनुसंधान से दुनिया भर के किसानों को अपनी फसल का उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाने का सुनहरा मौका दिया है। इफको के इस नये प्रयोग को एफसीओ की मंजूरी मिल गई है।
दरअसल एफसीओ बताता है कि कौन से पदार्थ मिटटी में उर्वरक के रूप में उपयोग के योग्य हैं। उत्पाद-वार विशिष्ठताएं उर्वरकों के नमनू और विश्लेषण के तरीके उर्वरकों में निर्माता/लीडर के रूप में लाइसेंस व पंजीकरण प्राप्त करने के लिए एफसीओ (IFFCO) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
IFFCO Production
इफको को मिली कामयाबी
भारत व दुनिया भर के किसानों की फसलों का उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए काम कर रही इफको को बड़ी कामयाबी मिली है। इफको अनुसंधान टीम द्वारा तैयार की गई नैनो जिंक और नैनो कॉपर के तरल पदार्थ को IFFCO से मंजूरी मिल गई है। यह नैनो फॉर्मूलेशन कृषि के क्षेत्र में जस्ता और तांबे की कमी को प्रभारी ढंग से दूर करने, फसल उत्पादन और फसल गुणवत्ता को बढ़ाने में तथा कुपोषण को कम करने में मदद करेंगे। इफको की इस बेहद सस्ती तकनीक के माध्यम से दुनिया भर के किसानों को मदद मिलेगी और उनकी फसल का उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ेगी। इफको किसानों की सहायता के लिए सस्ते यूरिया के क्षेत्र में नैनो तकनीक को लाया है जिससे किसानों को बेहद लाभ मिल रहा है।