एक ऐसा मंदिर जहां आपने आप लग जाती है आग, माता करती हैं अग्नि स्नान
Idana Mata Temple
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:36 PM
Idana Mata Temple : हमारे देश में ऐसे कई मंदिर है जो अलग-अलग आस्थाओं के प्रतीक है। कई ऐसे भी मंदिर है जो सिर्फ चमत्कार के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें देखकर आप यकीन नहीं करेंगे। कहीं मंदिर के खंबे हवा में झूल रहे हैं तो कहीं भगवान शराब पी रहे हैं, कहीं पानी से दीपक जल रहा है, आज हम आपको ऐसा ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जिसके चत्माकर के बारे में सुनने के बाद आपको यकीन नहीं होगा।
इस मंदिर की चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग
दरअसल हम जिस मंदिर की बात कर रहे है यह चमत्कारिक मंदिर राजस्थान में स्थित है। जो ईडाणा माता मंदिर के नाम मशहूर है। बताया जाता है इस मंदिर की महिमा बहुत ही निराली है। यह स्थान उदयपुर शहर से 60 किमी दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित है। इस मंदिर के ऊपर कोई छत नहीं है और एकदम खुले चौक पर बना हुआ है। इस मंदिर का नाम ईडाणा उदयपुर मेवल की महारानी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां ईडाणा माता अग्नि से स्नान करती है।
क्या है देवी के अग्नि स्नान
एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के स्थानीय लोग का कहना है कि महीने में कम से कम 2-3 बार खुद ही अग्नि प्रज्जवलित होती है। इस अग्नि में माता की मूर्ति को छोड़कर उनका पूरा श्रृंगार और चुनरी सब कुछ स्वाहा हो जाती है। इस अग्नि स्नान को देखने के लिए भक्तों का मेला लगा रहता है। अगर बात करें इस अग्नि की तो आज तक कोई भी इस बात का पता नहीं लगा पाया की आखिर कैसे अग्नि प्रज्जवलित होती है?
क्या है मान्यता
आपको बता दें कि ईडाणा माता को स्थानीय राजा रजवाड़े अपनी कुलदेवी के रूप पूजा जाता है। माता के इस मंदिर में श्रद्धालु चढ़ावे में लच्छा चुनरी और त्रिशूल लाते हैं। लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर में जाकर माता के दर्शन करने से पैरालिसिस यानी लकवे जैसी गंभीर बीमारी भी ठीक हो जाती है। जिन लोगों के संतान नहीं होती वह दंपती यहां झूला चढ़ाते हैं। साथ ही अपने संतान का सुख पाने के लिए ईडाणा माता के मंदिर जाकर मनोकामना मंगते है। Idana Mata Temple
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।