विवादित IAS पूजा खेडकर पर एक्शन, ट्रेनिंग रोकी, एकेडमी वापस बुलाया
IAS Pooja Khedkar
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:32 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:32 AM
IAS Pooja Khedkar : महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन लिया गया है। विवादों के बाद IAS पूजा खेडकर की महाराष्ट्र में ट्रेनिंग को रोक दिया गया है और उन्हें मासूरी स्थित IAS एकेडमी वापस बुलाया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने भी पूजा खेडकर को कार्यमुक्त कर दिया है।
महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी नियुक्ति सवालों के घेरे में है जिस की जांच के लिए केंद्र सरकार ने समिति गठित की है। 11 जुलाई को गठित यह समिति 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर प्रकरण ने देश की प्रशासनिक सेवा की कई संस्थाओं के कारनामों को एक साथ उजागर कर दिया है। पूजा खेडकर अभी लालबहादुर शास्त्री अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी यह ट्रेनिंग अगले साल जुलाई में पूरी होगी।
इस दौरान उन्हें फील्ड ट्रेनिंग के लिए असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में पुणे भेजा गया। वहां जाते ही उन्होंने सभी नियम-कायदे और नैतिकता को ताक पर रख ऐसे-ऐसे काम किए, जो देश की पूरी प्रशासनिक सेवा के लिए कलंक कहे जा सकते हैं। उन्होंने वहां जाते ही लाल बत्ती लगी सरकारी गाड़ी, एक अलग आफिस, घर और चपरासी इत्यादि की मांग की। यहां तक कि अपनी निजी आडी गाड़ी पर खुद ही अवैध रूप से लाल बत्ती भी लगवा ली, जबकि उस गाड़ी के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के दर्जन भर मामले दर्ज हैं और जुर्माना तक बकाया है। बीते दिनों उसे जब्त कर लिया गया। आईएएस अधिकारी बनने के बाद उन पर ऐसा नशा छाया कि पुणे में तैनात एक अन्य अफसर के कार्यालय से जबरन उनका नाम हटाकर अपनी नेम प्लेट लगा दी। IAS Pooja Khedkar