हरियाणा में BJP नेताओं की बगावत, विधायक से लेकर पूर्व मंत्री तक का इस्तीफा
Haryana Assembly Election
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 04:54 AM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 04:54 AM
Haryana : हरियाणा में बीजेपी नेताओं ने बगावत करनी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को हरियाणा से कई झटके लगे है। हाल ही में बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, जिसके बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई। हरियाणा बीजेपी में अब तक कई बड़े इस्तीफे हो चुके हैं। दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार यानी 5 सितंबर को पहली लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद ही ये भगदड़ मची है।
हरियाणा बीजेपी में अब तक के बड़े इस्तीफे Haryana
आपको बता दें कि हरियाणा में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से बेहद नाराज थे, इसलिए उन्होंने बीजेपी का हाथ छोड़ दिया। वहीं उन्होंने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है। कंबोज ने कहा अगला फैसला मेरे समर्थक जो करेंगे उस पर रहूंगा। इसके अलावा दादरी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले ने भी बीजेपी से किनारा कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है।
बता दें कि सोनीपत से बीजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ जेजेपी से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना से बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में वहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे बीजेपी नेता शमशेर गिल ने पार्टी छोड़ दी है।
इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी ने भी पार्टी को छोड़कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हिसार से बीजेपी नेता दर्शन गिरी महाराज ने बीजेपी से इस्तीफा दिया। बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री सीमा गैबीपुर ने पार्टी के सभी पदों से तुरंत प्रभाव से दिया इस्तीफा।
बीजेपी की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवार
आपको बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हरियाणा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के बदले चुनाव लडेंगे। Haryana
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।