उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी कांवड़ियों का हुड़दंग, स्कूल बस पर किया हमला, वीडियो वायरल
Haryana News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:45 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:45 AM
Haryana News : उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी कांवड़ियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। अब तक कांवड़ियों को उत्तर प्रदेश के मुरादनगर और गाजियाबद में जमकर बवाल काटते हुए देखा गया था लेकिन अब कांवड़ियों ने हरियाणा में भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हरियाणा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें कांवड़ियों को स्कूल बस पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का बताया जा रहा है। जहां कांवड़ियों ने स्कूल बस पर जमकर पत्थरबाजी की है। कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल न बिगड़ने को लेकर पुलिस और प्रशासन ने यात्रा से पहले ही सख्ती बरती थी लेकिन आलम कुछ यूं है कि कांवड़ियों के गुस्से के आगे पुलिस भी नाकाम होती नजर आ रही है। कांवड़ियों का हर दिन कोई न कोई नया बवाल काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब तक कांवड़ियों ने गाड़ी से लेकर वाइन शॉप पर तोड़फोड़ करना शुरू किया था लेकिन अब कांवड़िए स्कूल बस पर भी पथराव करने लगे हैं। कांवड़ियों को जगह-जगह आतंक मचाते देख लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर तरह-तरह के सवाल दाग दिए हैं।
जरा सी बात पर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक इस मामले में बस कंडक्टर ने बताया कि, स्कूल बस का कोना कांवड़ से टच हो गया था। जिसके बाद कांवड़ियों ने जमकर विवाद करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्कूल बस पर पथराव करने लगे। बताया जा रहा है कि स्कूल बस पर बच्चे भी सवार थे, जैसे ही बच्चों को नीचे उतारा गया वैसे ही कांवड़ियों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। कांवड़िए का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान रास्ते में जो भी वाहन आया कांवड़ियों ने उस पर भी पत्थर बरसाए और बड़े आराम से निकल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीाडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...
[video width="476" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/Fatehabad-Viral-Video.mp4"][/video]
कांवड़ियों ने बस घेरकर किया पथराव
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 115, 126, 190, 19(2), 324(4), 351(2), 61 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद एक शख्स ने पुलिस को बताया कि कांवड़ियों ने बस को घेरकर पथराव किया था। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो कांवड़ियों को रतिया के रहने वाले विकास ग्रोवर और संजू जांगड़ा ने भड़काया और आग लगाने का प्रयास किया। वहीं इस मामले पर डीएसपी का कहना है कि, अभी तक उनके पास इस मामले से जुड़ी किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। स्कूल बस के संचालक और अन्य लोगों के द्वारा रोड जाम किया गया। जैसे ही शिकायत मिलेगी एक्शन लिया जाएगा।