हरियाणा में वोटिंग जारी, BJP मारेगी बाजी या कांग्रेस की घर वापसी?
Haryana Election 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:41 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:41 AM
Haryana Election 2024 : भारत के छोटे राज्यों में हरियाणा प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। काफी लम्बे समय से नेताओं को रोड शो के जरिए जनता के सामने प्रचार प्रसार करते हुए देखा जा रहा था। इस दौरान पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर शब्दों के तीखें बाण चलाते हुए नजर आ रहे थे। आखिर आज वो दिन आ ही गया जिसके लिए लम्बे समय से कड़ी मेहनत की जा रही थी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव आज सुबह(05 अक्टूबर 2024 ) से ही जारी है। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी, आईएनएलडी और बीएसपी के बीच कड़ा मुकाबला है। 1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में हर कोई अपनी कर्तव्य अदा कर रहा है।
पीएम मोदी ने वोट डालने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पोस्ट कर कहा, आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
घर से बाहर आकर करें वोट: दुष्यंत
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सिरसा की उचाना कलां सीट से JJP के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने कहा, “मैं हर नागरिक से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इस सबसे बड़े पर्व में हर किसी का वोट महत्वपूर्ण है। आपके वोट की शक्ति देश को मजबूत बनाएगी।”
मूलचंद शर्मा ने क्या कहा?
बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी और बेटा, बेटी और पुत्रवधू के साथ बूथ नंबर 146 बल्लभगढ़ सामुदायिक भवन पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिर से नायब सिंह सैनी की सरकार बनेगी। हरियाणा में किए गए विकास को लेकर जनता वोट करेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने भी वोट डाल दिया है।
हरियाणा में आएगी कांग्रेस की सरकार: चंद्र मोहन
पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन ने वोट डालने के बाद कहा, “निश्चित रूप से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आएगी। मैं हरियाणा के मतदाताओं से अपील करूंगा कि हरियाणा की प्रगति और खुशहाली के लिए सरकार बदलनी जरूरी है, हमारी सरकार आने पर हम अपने सभी वादे पूरे करेंगे।”
बहरहाल 8 अक्टूबर को देखना होगा कि हरियाणा की कुर्सी पर किस पार्टी का राज होगा। Haryana Election 2024 ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।