असम STF को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS का इंडिया हेड हारिस फारूकी गिरफ्तार
ISIS India Head Haris Farooqui
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:19 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:19 PM
ISIS India Head Haris Farooqui : आतंकी साजिश पर नकेल कसने में असम पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इराक सीरिया (ISIS) के भारतीय यूनिट के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके एक सहयोगी को असम के ढुबरी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस वक्त की गई जब वह बांग्लादेश की सीमा से भारत में दाखिल हो रहा था।
ISIS India Head Haris Farooqui
पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसे फारूकी और उसके सहयोगी अनुगार सिंह को बुधवार को धुबरी में गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस ने हारिस फारूकी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उस खूंखार आतंकी के साथ उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आतंकियों को ढुबरी जिले के धर्मशाला इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर असम एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार किया है।
देहरादून का रहने वाला है आतंकी हारिस
मामले की जानकारी देते हुए असम पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने धुबरी के धर्मशाला इलाके में कार्रवाई की। फारूकी और अनुराग उर्फ रेहान को गिरफ्तार करने के बाद असम पुलिस की एसटीएफ दोनों को गुवाहाटी मुख्यालय ले गई। हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुकी उत्तराखंड के देहरादून में चकराता इलाके का रहने वाला है। यह भारत में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पानीपत में रहने वाला अनुराग उर्फ रेहान ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। उसकी पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है। असम पुलिस की एसटीएफ का दावा है कि पकड़े गए दोनों आतंकी भारत में आईएसआईएस के बेहद प्रशिक्षित और सक्रिय सदस्य हैं।
STF ने दोनों को NIA को सौंपा
असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि दोनों का मकसद भारत में आईएसआईएस की जड़ें जमाना और इसका प्रसार करना था। असम पुलिस ने बताया कि फारूकी और अनुराग युवाओं को आईएसआईएस में भर्ती कराने, आतंकी फंडिंग और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश में शामिल रहे हैं। दोनों आतंकियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), दिल्ली और लखनऊ पुलिस की आतंक निरोधक शाखा (ATS) के पास भी कई मामले लंबित हैं। असम पुलिस की एसटीएफ आगे की जांच के लिए दोनों आरोपियों को एनआईए को सौंप दिया है। ISIS India Head Haris Farooqui