पीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया आगाज, बदली DP
PM Modi
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:29 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:29 PM
Har Ghar Tiranga : भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले 'हर घर तिरंगा अभियान' को सफल की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रोफाइल फोटो बदलकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगा ली है।
बीजेपी ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
दरअसल 28 जुलाई को अपने मासिक 'मन की बात' रेडियो प्रसारण में, पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में जानकारी दी थी। साथ ही लोगों से harghartiranga.com वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड की अपील की थी। आपको बता दें कि बीजेपी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने में जुटी हुई है।इसको लेकर सरकार ने 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का काम शुरू कर दिया है। आज यानी 9 अगस्त से यह अभियान शुरू हो गया है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1821747330158068203
पीएम मोदी ने बदली DP
इसी कड़ी में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेताओं नें सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाकर इसकी अभियान का आगाज कर दिया है। दरअसल शुक्रवार पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट की प्रोफाइल डीपी बदलते हुए पोस्ट किया, 'इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब है, आइए फिर से हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाते है। मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं। आप अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर ज़रूर शेयर करें इस अभियान में हमारा साथ दें'।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।