Gujrat News : देविका नदी पर बना पुल टूटने से एक बच्ची की मौत 62 लोग घायल
Gujrat News: A girl child died and 62 people were injured due to the collapse of the bridge over the Devika river.
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:05 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:05 PM
Gujrat News : ऊधमपुर: गुजरात के मोरबी पुल के टूटने जैसी घटना जम्मू संभाग के ऊधमपुर जिले मे भी घटित हो गई ।यहां वैशाखी मेले के दौरान वैणी संगम मे देविका नदी पर बना पैदल पुल टूट गया।करीब 50 फुट लंबे इस पुल पर डेढ़ सौ से अधिक लोगो की भीड़ जुट गई थी।जबकी इसकी क्षमता एक बार मे 20 लोगो के गुजरने की है ।इस हादसे मे एक बच्ची की मौत हो गई और 62 लोग जख्मी हुए है ।कहा जा रहा है कि पुल एकाएक नही ढहा,यदि ऐसा होता तो काफी लोग नदी मे जा गिरते और कई लोगो के मौत हो जाती।पुल टूट कर धीरे-धीरे खसकता हुआ नीचे आया और लोग गिरने लगे।उधमपुर के SSP डॉ. विनोद ने सबसे पहले हादसे की पुष्टि की थी।
Gujrat News :
वैशाखी पर्व पर वैणी गांव मे वैणी संगम पर मेला लगा था।यहां देविका और भगीरथी नदी का संगम तवी नदी होता है ।यहां से करीब तीन किलोमीटर पवित्र धार्मिक स्थल सुद्धमहादेव है । वैणी संगम मे आम दिनो मे भी बड़ी संख्या मे लोगो का आन जाना लगा रहता है ।त्यौहारों पर भारी भीड़ रहती है ।
वैणी संगम मे ही देविका नदी पर लोहे का पैदल पुल बना है ।15 वर्ष पहले इस पुल को स्थनीय लोगो ने अपने खर्चे पर बनाया था।वैशाखी के चलते शुक्रवार को वैणी संगम मेले मे बड़ी संख्या मे लोग पहुचे थे। लेकिन प्रशसान ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिये कुछ खास इंतजाम नही किये थे।मेले के दौरान कई लोग देविका मे स्नान कर रहे थे।इसी दौरान पुल पर लोगो ली भारी संख्या में भीड़ जुट गई थी ।जिसके कारण यह पुल टूट गया और लोग गिरने लगे।इस हादसे की वजह से 62 लोग जख्मी भी हो गये। इनमें से 25 की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, 5 घायलों की हालत बिगड़ने के बाद जम्मू रेफर किया गया।