वाह गजब है...इस लड़की को मिले 200 में से 212 नंबर, जानें कैसे?
Gujarat News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:58 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:58 PM
Gujarat News : गुजरात के एक प्राइमरी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा के रिजल्ट कार्ड पर ऐसे नंबर दिए जिसे देखकर आप भी चौंक जाओगे। दरअसल गुजरात के दाहोद जिले के एक प्राइमरी स्कूल की छात्रा दो विषय में अधिकतम से ज्यादा नंबर दिए। जिसके बाद शिक्षा प्रणाली को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया।
Gujarat News
क्या है पूरा मामला?
बता दें यह पूरा मामला गुजरात के दाहोद जिले के एक प्राइमरी स्कूल का है। जहां चौथी क्लास की छात्रा वंशीबेन मनीषभाई को स्कूल की तरफ से मार्कशीट में दो विषयों के नंबर अधिकतम से भी ज्यादा नंबर दिए गए। जिसे देखकर वो हैरान ही रह गई। वंशीबेन को गुजराती विषय में 200 में 211 और गणित विषय में 200 में 212 नंबर मिले थे। गुजरात के स्कूल की बच्ची का ये रिजल्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों इसकी अलोचना भी कर रहे है।
स्कूल ने जारी किया संशोधित रिजल्ट
आपको बता दें जैसे ही लड़की की मार्कशीट वायरल हुई तो शिक्षा प्रणाली को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद जब सबको इसका पता चल गयॉ, तो शिक्षा प्रणाली ने अपनी गलती में सुधार किया। दरअसल रिजल्ट वायरल होने के बाद स्कूल की तरफ से संशोधित रिजल्ट जारी किया गया। नए रिजल्ट में वंशीबेन को 1000 में से 934 नंबर मिले हैं। असल में इस गलती को तब पकड़ा गया जब बच्ची ने अपनी मार्कशीट अपने घरवालों को दिखाई थी। जब घरवालों ने उस मार्कशीट को ध्यान से देखा तो गलतियां सामने आई। Gujarat News