Gujarat: करोड़ों की ड्रग्स के साथ पकड़े गए 6 पाकिस्तानी नागरिक
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:22 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:22 AM
Gujarat News: गुजरात के पोरबंदर से 6 पाकिस्तानी नागरिकों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है। जहां गुजरात एटीएस की टीम ने एक ऑपरेशन में 6 पाकिस्तान के रहने वालें लोगों को अरेस्ट किया है। इसके अलावा टीम ने इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है।
इस मामले में क्या बोले एटीएस टीम?
इस घटना के बारें में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने मंगलवार यानी 12 मार्च को बताया कि गुजरात के पोरबंदर के पास 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से कम से कम 450 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स और नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। गुजरात एटीएस के मुताबिक कुछ पाकिस्तानी तस्कर भारतीय जल सीमा में पोरबंदर से लगभग 185 समुद्री मील की दूरी से एक भारतीय नाव को प्रतिबंधित दवाओं की मात्रा देकर पंजाब या दिल्ली में ड्रग्स पहुंचाने का प्लान बना रहे थे। लेकिन टीम ने इन कोशिश को नाकाम कर दिया है।
Gujarat News
'सूचना मिलने के बाद चलाया ऑपेशन'
आपको बता दें कि सूचना के आधार पर गुजरात ए.टी.एस. एनसीबी और भारतीय तटरक्षक बल और डीटी के साथ संयुक्त अभियान चलाया था। इस टीम ने मंगलवार सुबह(12 मार्च) एक नाव पर 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 60 पैकेट ड्रग्स के साथ पकड़ लिया था। वहीं आरोपियों से जब्त की प्रतिबंधित दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बजार में दवाओं की कीतम 400 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस ऑपरेशन के लिए एटीएस की टीम बधाई दी और 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
वेरावाल बंदरगाह से जब्त की थी ड्रग्स
खबरों के अनुसार इससे पहले गुजरात एसओजी और एनडीपीएस टीम ने एक ऑपरेशन में वेरावल बंदरगाह के नलिया गोली किनारे छापेमारी कर 350 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलो ड्रग्स बरामद किया था। ये हेरोइन एक बोट में छिपाकर लाई जा रही थी। टीम ने छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपी समेत 9 आरोपियों की गिरफ्तार किया था। Gujarat News