75 साल का दूल्हा और 60 साल की दुल्हन, गुजरात में दिखा अनोखी शादी का नजारा
Gujarat News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:53 AM
Gujarat News : गुजरात के महिसागर जिले से काफी दिलचस्प खबर सुनने को मिल रही है। जहां 75 साल के साइबा भाई डामोर ने 60 साल की कंकुबेन परमार के साथ बड़े ही धूम-धाम के साथ शादी रचाया है। खेती काम करके अपना गुजर करने वाले साइबा भाई डामोर की शादी उनकी बेटी ने समाज के साथ मिलकर सामाजिक रस्मों रिवाज से करवाई है। साइबा भाई अपनी दूसरी शादी में इतने खुश दिखे कि वो डीजे की धुन पर खूब नाचे। दो बुजुर्गों की शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। मिली जानकारी के अनुसार साइबा भाई एक विधुर थे, जबकि कंकुबेन भी एक विधवा थीं। दोनों ने लंबे समय तक अकेले ही जीवन जीया किया और अब एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है।
रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी
गुजरात के महिसागर जिले के खानपुर तालुका के अमेठी गांव के 75 वर्षीय साइबा भाई डामोर अकेले रहते थे, क्योंकि बुढ़ापे का कोई सहारा नहीं है। ग्रामीणों की मदद से एकाकी जीवन जी रहे इस वृद्ध की शादी धूमधाम से कराई गई है। इस दौरान पूरा गांव इस अनोखी शादी में शामिल हुआ। पूरे गांव की सहमति से साइबा भाई और कंकुबेन ने समाज के रीति-रिवाज के अनुसार गांव के एक मंदिर में शादी की है।
https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1790850250522902733?s=08
जहां पहले साइबा भाई को खाना बनाने और घर के सारे काम खुद से करने पड़ते थे। वहीं अब शादी के बाद उनको अपना एक साथी भी मिल गया। इस मौके पर दूल्हे साइबा भाई ने कहा, मेरी शादी 75 साल की उम्र में हुई। मुझे लाठी पकड़कर सारा काम करना पड़ता है। मेरा कोई सहारा नहीं, कोई लड़का नहीं, कुंवारा मर जाए तो लोग कहते हैं, कुंवारा मर गया। अब मैं यथासंभव धीरे-धीरे खेती कर रहा हूं। मैंने आज शादी कर ली और बहुत खुश हूं।
बीमारी के चलते हुई थी पहली पत्नी की मौत
साइबा भाई डामोर और कंकुबेन दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे और ये उनकी दूसरी शादी है। साइबा भाई डामोर की पहली पत्नी की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। ऐसे में बुढ़ापे में पिता की सेवा करने के लिए परिवार में कोई नहीं था। बेटी की शादी के बाद वह अकेले ही जैसे-तैसे जीवन यापन कर रहे थे। कंकुबेन के बारे में जानकारी यह है कि वह मेघराज तालुक के मूडसिवाडा के मूल निवासी हैं। कंकुबेन की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन उनके पति की भी मौत किसी बीमारी के चलते हो गई थी जिसके बाद वह अपने मामा की लड़की के घर रहती थी।