जुलाई बना सोना-चांदी वाला महीना, निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न
Gold and Silver Price
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
Gold and Silver Price : जुलाई की शुरुआत से ही सोने और चांदी की चमक एक बार फिर बाजार में दिखाई दी है। पिछले कुछ हफ्तों में इन दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। खास तौर पर चांदी ने तो कमाल कर दिया सिर्फ 11 दिन में करीब 7% का रिटर्न दिया है जबकि सोना भी करीब 2% तक चढ़ा है। 30 जून से 11 जुलाई के बीच चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में ये तेजी कई कारणों से आई है। एक ओर जहां औद्योगिक मांग में इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मेडिकल उपकरणों में चांदी की बढ़ती खपत ने भी इसकी मांग को मजबूती दी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
हालांकि चांदी जैसी रफ्तार नहीं रही लेकिन सोने ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया। त्योहारी सीजन की आहट, ज्वैलरी और सिक्कों की बढ़ती मांग ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सहारा दिया है। इसके साथ ही, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितता ने भी सोने को एक 'सेफ हैवन' यानी सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मजबूत किया। ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी का भाव ऊपर चढ़ा है। सोना 2,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच चुका है जो एक रिकॉर्ड स्तर है। वहीं, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनावों ने भी निवेशकों को सोने-चांदी की ओर खींचा है।
क्या कहते हैं जानकार?
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशक अभी भी इक्विटी की अस्थिरता से बचने के लिए गोल्ड और सिल्वर में सुरक्षित निवेश देख रहे हैं।