सांपों का जहर पिलाने वाले एल्विश यादव ने छोड़ा यूट्यूब
Elvish Yadav Quits YouTube
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:47 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:47 PM
Elvish Yadav Quits YouTube: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और सांपों के जहर की सप्लाई मामले में फंसा यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। दऱअसल कुछ वक्त पहले ही यूट्यूबर एल्विश यादव जेल की हवा खाकर आया हैं। इसके बाद एल्विश यादव ने अपने काम पर वापसी कर ली, और फिर यूट्यूब की दुनिया पर छा गया था। लेकिन अब ऐसी खबर सामने आ रही है, एल्विश यादव का दोबारा यूट्यूब पर आना लोगों को पसंद नहीं आ रहा। इसलिए एल्विश यादव यूट्यूब को अलविदा कह रहे है।
Elvish Yadav Quits YouTube
एल्विश यादव ने यूट्यूब को कहा अलविदा?
आपको बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव के फैंस को इस बात का झटका लगा सकता है, कि वो अब उन्हें यूट्यूब पर नहीं देख पाएंगे। दरअसल, अब एल्विश का एक व्लॉग सामने आया है जिसमें वो यूट्यूब क्विट करने की बात कर रहे हैं। बता दें, उनके व्लॉग का टाइटल भी कुछ ऐसा है कि देखते ही फैंस के पसीने छूट गए हैं।एल्विश ने बीते दिन एक व्लॉग शेयर किया था उसका टाइटल था, ‘आई क्विट यूट्यूब, माई लास्ट व्लॉग।’ अब इसे देखने के बाद राव साहब के सभी फैंस हैरान रह गए। बता दें, एल्विश के इस चैनल पर करीब 8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। ऐसे में उन 8 मिलियन लोगों को ये सोचकर ही टेंशन हो गई है कि आखिर एल्विश यूट्यूब छोड़ने की बातें क्यों कर रहे हैं और उनके इस फैसले के पीछे क्या कारण है?
Elvish Yadav Quits YouTube
क्या है एल्विश यादव के फैसले की वजह?
मिली जानकारी के अनुसार एल्विश यादव ने यूट्यूब छोड़ने की वजह खुद बताई है, एल्विश यादव ने फैंस को बताया है कि उन्हें कुछ मेडिकल इश्यूज हैं जिसके चलते अब वो व्लॉग नहीं बना पाएंगे। लेकिन उन्होंने ये भी कंफ्यूजन दूर कर दी है कि उन्होंने ये फैसला हमेशा के लिए नहीं लिया है। बल्कि ये तो उनका शॉर्ट ब्रेक होने वाला है। दरअसल, उन्होंने अपने व्लॉग में कहा है, ‘शायद दो दिन तक व्लॉग न आए कल के बाद। तो 2 दिन मुझे मिस कर लेना। कुछ हेल्थ इश्यूज हैं। कुछ प्रोसीजर से गुजरना पड़ेगा। मेरे लिए प्रार्थना करें और ये भी प्रार्थना करें कि सब चीजें ठीक से हो जाएं।’ Elvish Yadav Quits YouTube