भारत बंद का असर, ट्रेन व वाहनों को रूकवाया, इन इलाकों में चक्का जाम
Bharat Bandh
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:25 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:25 AM
Bharat Bandh : सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति (SC) व जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर किए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बवाल मच गया है।आज यानी बुधवार को कई संगठनों ने भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। इसके अलावा बसपा और आरजेडी जैसी पार्टियों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। दरअसल, दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर ये बंद बुलाया है। दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग उठाई है।
भारत बंद का दिल्ली में भी दिखा असर Bharat Bandh
SC और ST श्रेणी में क्रीमिलेयर को आरक्षण देने को लेकर SC के फैसले के खिलाफ दिल्ली में भी अलग-अलग दलित संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में कोंडली पुल पर इसका खासा असर देखने को मिला। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोंडली पुल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सड़क को जाम कर दिया, जिससे इलाके में लंबा जाम लगा और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
आगरा में विरोध प्रदर्शन Bharat Bandh
वहीं आगरा में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में ‘आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति’ ने एक दिन का भारत बंद कर रही है। इसके लिए सड़को पर उतर आए है। आरक्षण में अपनी मांग को लेकर लोग जोरदार प्रदर्शन कर रहे है।
भारत बंद कई जगह असर
आपको बता दें कि भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं, अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू हैं। दरअसल भारत बंद के चलते झारखंड की राजधानी रांची में निजी बस सेवाएं बंद कर दी गई है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कांटा टोली बस स्टैंड पर बसें खड़ी हैं और परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
वहीं बिहार के जहानाबाद में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके अलावा भारत बंद को लेकर बिहार के आरा में भीम आर्मी के कार्यक्रता रेलवे ट्रैक पर उतर आए और उन्होंने अप और डाउन लाइन को बाधित कर दिया है। रेलवे ट्रैक परिचालन ठप हो गया है। Bharat Bandh
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।