फिर डरा रहा है कोरोना, एक दिन में बढ़ रहे इतने मामले
Corona Back
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:07 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:07 PM
Corona Back : साल 2020 के बाद एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में कोरोना फिर से फैलना शुरू हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली वासियों की टेंशन एक बार फिर से बढ़ने लगी है। हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार पिछले बुधवार को कोरोना के कुल 63 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में पिछले साल मई के बाद इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले ही दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी कोविड हो गया है।
15 दिनों में आए इतना मामले
जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों में राजधानी में कोविड-19 के कुल 459 मामले सामने आए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पिछले 15 दिनों में केस 191 और उससे पहले महज 73 थे। यानी दिल्ली में पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार तेजी से कोरोना मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली के अलावा राजस्थान में कोविड टेंशन बढ़ा रहा है। राजस्थान में पिछले 15 दिनों में 226 मामले दर्ज किए गए। जबकि इससे पहले 15 दिनों में 96 और इससे पहले ये आंकड़ा केवल 27 थे।
इन राज्यों में बढ़े कोरोना के मामले
आपको बता दें दिल्ली और राजस्थान के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी केस बढ़े हैं। यूपी में 20 जनवरी से 4 फरवरी के बीच महज 12 कोविड मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन इसके बाद के 15 दिनों में कोविड केस बढ़कर तीन गुने हो गए। 4 फरवरी से 19 फरवरी के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया। वहीं पिछले 15 दिनों यानी 19 फरवरी से 5 मार्च के बीच ये मामले बढ़कर 164 हो गए। ऐसा ही हाल बिहार का भी है। बिहार में पिछले 15 दिनों की तुलना में इस बार कोरोना केस 14 से बढ़कर 103 हो गए हैं।
आगे बढ़ सकती है टेस्टिंग - एक्सपर्ट्स
दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर एक्सपर्ट्स भी चिंता जता रहे हैं। करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में कोविड मामलों की संख्या ज्यादा हो सकती है, लेकिन कम टेस्टिंग की वजह से ज्यादा मामले सामने नहीं आ पा रहे हैं। फिलहाल कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगर टेस्टिंग बढ़ती है, तो बड़ा संकट हो सकता है। कोशिश की जाएगी की कोरोना के बढ़ते मामलों को समय रहते रोक लिया जाए।