परिवार की राजनीति : चिराग पासवान ने जमुई से अपने बहनोई को बनाया उम्मीदवार

Paswan

Loksabha Election Bihar

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar27 Mar 2024 05:19 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nआपको बता दें कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान लंबे समय तक हाजीपुर से चुनाव लड़ते रहे थे।  उसके बाद उनके भाई पशुपति पारस यहां से चुनाव लड़ने लगे थे, लेकिन अब चिराग पासवान खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे और जमुई लोकसभा सीट उन्होंने अरुण भारती को दे दी है।  हालांकि अन्य तीन सीटों पर अभी वह किसे चुनेगे यह साफ नहीं हुआ है।  अरुण भारती 28 मार्च को नामांकन करेंगे।  जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में ही चुनाव होगा । सिंबल मिलने के बाद अरुण भारती ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान का आभार जताया है।  उन्होंने कहा है कि चिराग पासवान जी द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है मैं पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।  मैं मोदी जी के लिए अबकी बार 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा और मैं जमुई के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं । मुझे पूरा भरोसा है कि जमूई लोकसभा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी । अब देखना होगा कि चिराग पासवान बाकी बची तीन सीटों पर किसको चुनते हैं उनके पास तीन सीटे खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली बाकी है।  आपको बता दें कि अरुण भारती चिराग पासवान के अपने बहनोई हैं और काफी समय से इस बात की चर्चा भी हो रही थी कि वह जमुई लोकसभा सीट से अपनी बहनोई को ही चुनाव लडाएंगे ,अब इस बात पर पुख्ता मोहर लग गई है।Loksabha Election Bihar\n

मेरठ में चारों तरफ नज़र आने लगे हैं रामायण के राम ,वजह है बेहद खास

","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/03/paswan.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/03/paswan.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/author/rp-raghuvanshi-48"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2024-03-27T17:19:10+05:30","dateModified":"2024-03-27T17:19:10+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"नेशनल"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि