CBSE के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस तारीख को आएगा रिजल्ट
CBSE Board Result 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
CBSE Board Result 2024 : देशभर के लगभग सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब केवल इंतजार है तो CBSE के रिजल्ट का। लेकिन अब CBSE बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। हाल ही में CBSE की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रिजल्ट की तारीखों का एलान कर दिया गया है। लेकिन इससे पहले भी सोशल मीडिया पर CBSE के रिजल्ट डेट का नोटिस सामने आया था, जो तेजी से वायरल हुआ। वहीं बाद में सीबीएसई पीआरओ रमा शर्मा ने अधिसूचना को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। सीबीएसई ने अपने 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से फर्जी नोटिस शेयर करते हुए इसे फेक बताया था।
इस दिन जारी होगी रिजल्ट
लेकिन अब CBSE की ओर से छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच फेल रही अफवाहों पर रोक लगाते हुए रिजल्ट की तारीखें जारी कर दी है। CBSE बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट जारी करने की तारीख से संबंधित जरूरी जानकारी दी है। सीबीएसई रिजल्ट्स वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर दी गई जानकारी के अनुसार, बोर्ड 20 मई के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट लिखा है, 'सीबीएसई बोर्ड के X और XII कक्षा के परिणाम 20 मई 2024 के बाद घोषित होने की संभावना है।'
39 लाख बच्चें हुए परीक्षा में शामिल
आपको बता दें कि इस साल CBSE के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीबन 39 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। इन लाखों छात्रों का परिणाम सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर सयंम भारद्वाज ने बताया था कि नतीजे कब तक जारी किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया था कि आमतौर पर बोर्ड परीक्षा खत्म होने के 55 दिन बाद परिणामों की घोषणा की जाती है। इसलिए छात्रों को परीक्षा खत्म होने के बाद धैर्य रखने और अफवाहों से बचने की जरूरत है।