सीबीएसई बोर्ड 12 वीं के नतीजे घोषित, 87 प्रतिशत छात्र पास
CBSE Board 12th Result 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:19 AM
CBSE Board 12th Result 2024 : CBSE ने कक्षा 12वी का परिणाम नतीजे घोषित कर दिए है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। साल 2014 में करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। अगर आप भी सीबीएसई बोर्ड के छात्र है तो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।
इस साल कितने बच्चे हुए पास?
आपको बता दें कि साल 2014 में सीबीएसई 12वीं कक्षा में कुल 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बराबर सा है। पिछले साल के मुकाबले 0.65% बच्चे अधिक पास हुए।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
वहीं हर बार की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कों के मुकाबले 6.4 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई हैं। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91.52 फीसदी और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा है।
CBSE Board 12th Result 2024
1 लाख से ज्यादा बच्चों की कंपार्टमेंट
मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में केरल के त्रिवेंद्रम शहर ने टॉप मारा है। यहां का रिजल्ट 99.91 फीसदी रहा है। वहीं दूसरे स्थान पर ईस्ट दिल्ली का रीजन रहा जिसका रिजल्ट 94.51 फीसदी रहा। वहीं वेस्ट दिल्ली का रिजल्ट 95.64 फीसदी रहा है। नोएडा रिजन के 80.27 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल 1,22,170 बच्चे कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे। CBSE Board 12th Result 2024