जम्मू के जिला डोडा में गहरी खाई में गिरी बस; 36 लोगों की मौके पर मौत
बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें 36 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
Jammu Bus Accident
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:20 PM
Jammu Bus Accident : जम्मू संभाग के जिला डोडा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। घटना है जिला अस्सर की, जहां एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूत्रों के मुताबिक यह बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें 36 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।
जम्मू के जिला डोडा में गहरी खाई में गिरी बस; 36 लोगों की मौके पर मौत बस में कुल 55 लोग सवार थे
जीएमसी डोडा में चल रहा है घायलों का ईलाज; 2 को जीएमसी जम्मू किया रैफर
फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। बता दें कि इनमें से भी कुछ की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ने की आशंका है। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग घायल हैं, जिनमें से 6 की हालत बहुत गंभीर है। इनमें से 2 लोगों की नाजु़क हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
ओवरटेक के चलते हुआ हादसा
हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर 3 बसें एक साथ चल रही थीं और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा जिला उपायुक्त, एसएसपी डोडा सहित कई अधिकारी जीएमसी डोडा पहुंच कर पीडि़तों से मिले। अधिकारियों ने यह आश्वासन दिलाया है कि घायलों को तुरंत और उचित इलाज देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।