ब्रेकिंग न्यूज़ : पंजाब में हुआ बड़ा बवाल, एक पुलिसकर्मी की मौत
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 10:46 PM
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 10:46 PM
Punjab News : पंजाब (Punjab) से एक बूरी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पंजाब में एक बड़ा बवाल हो गया है। पंजाब प्रदेश के होशियारपुर जिले (Hoshiarpur) में पंजाब पुलिस (Punjab Police) की CIA टीम तथा गुंडों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी की दुखद मौत हो गई है।
Punjab News
क्या है पूरा मामला?
पता चला है कि पंजाब पुलिस की CIA टीम को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर के मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं, जिसके बाद मुकेरिया में जब टीम पहुंची तो अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।
छापेमारी के दौरान हुई इस फायरिंग में एक गोली CIA के एक कर्मचारी को लग गई। पुलिसकर्मी के सीने पर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के बडे अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। Punjab News