Big Breaking : दिल्ली के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को धमकी
Bomb Threat On School
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:25 PM
Bomb Threat On School : पिछले दिनों दिल्ली-NCR के कई स्कूलों में बम रखें होने की खबर ने पूरे NCR में हड़कंप मचा दिया था। वहीं अब दिल्ली-NCR के बाद अहमदाबाद के कई स्कूलों को भी धमकी भरा ईमेला भेजा गया है। जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से इस बारे में जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस की टीम और बम स्क्वाड पहुंच गया और तलाशी का काम शुरू किया।
इन स्कूलों को मिली धमकी
आपको बता दें जिन स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल किया गया है, उसमें बोपल में स्थित डीपीएस, आनंद निकेतन सहित करीब 6-7 स्कूल शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अहमदाबाद के स्कूलों में जो ईमेल किए गए हैं, वह दिल्ली के पैटर्न पर ही हैं। जिस डोमेन से ईमेल किया गया है, वह देश के बाहर का है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। लेकिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे फेज का मतदान होने के चलते पुलिस और भी ज्यादा अलर्ट मोड पर काम कर रही है।