Career Update- BSSC, 1218 बचे अभ्यर्थियों को मिला परीक्षा में बैठने का मौका
करियर
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:20 PM
करियर
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:20 PM
बिहार, पटना: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (BSSC) ने उन छात्रों को खुशखबरी दी है जो प्रथम इंटर स्तरीय मुख्य लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने से रह गए थे। मुख्य लिखित परीक्षा में बच गए 1218 छात्रों को बीएसएससी (BSSC) ने एक बार फिर परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर यानी आज से शुरू हो रही है। जो 4 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। अक्टूबर महीने में ही परीक्षा संबंधित संपूर्ण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। परीक्षा के परिणाम नवंबर महीने में घोषित कर दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को कई अन्य योग्यताओं में खड़ा उतरना पड़ेगा जिसमें शामिल है - शारीरिक परीक्षा दक्षता परीक्षा, टंकण एवं आशु लेखन
बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) के प्रथम इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र BSSC bssc.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी। अतः छात्रों से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले।