गैंगवार का सनसनीखेज वीडियो, फिल्मी अंदाज में की हत्या
Bihar News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राजा बाजार इलाके का पारस अस्पताल मंगलवार दोपहर गोलियों की आवाज से दहल उठा। अस्पताल में भर्ती एक कैदी चंदन मिश्रा पर चार सशस्त्र हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में हमला कर दिया। पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसे देखकर कोई भी दहल जाएगा।
फिल्मी स्टाइल में किया हमला
इस भयावह घटना का जो वीडियो सामने आया है, वो किसी गैंगस्टर फिल्म के सीन से कम नहीं लगता। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर बेहद आराम और आत्मविश्वास के साथ अस्पताल परिसर में दाखिल होते हैं, फिर सीधे चंदन मिश्रा के वार्ड में पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हैं। वारदात के बाद वे बिना किसी घबराहट के अस्पताल से बाहर निकल जाते हैं। यहां देखिए वायरल वीडियो...
[video width="272" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/07/l-fZ2tFdoFiaENCA.mp4"][/video]
कौन है चंदन मिश्रा?
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बक्सर निवासी चंदन मिश्रा एक कुख्यात अपराधी है और केसरी नामक युवक की हत्या के आरोप में बेऊर जेल में बंद था। कोर्ट से इलाज के लिए उसे पैरोल मिली थी, जिसके तहत वह इन दिनों पारस अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार दोपहर चार हमलावर अस्पताल के गेट से अंदर घुसे और सीधे उस वार्ड की ओर बढ़े जहां चंदन इलाजरत था। कुछ ही सेकंड में उन्होंने उसे गोलियों से छलनी कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज, तीमारदार और मेडिकल स्टाफ सभी दहशत में आ गए।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
राजधानी के बेहद व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह की घटना ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में चार हथियारबंद लोग बिना जांच कैसे दाखिल हो गए? फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।