बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक
Bihar Board News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:37 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:37 AM
Bihar Board News: होली के मौके पर बिहार के बच्चों के लिए सबसे खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने नतीजे जारी कर दिए है। शनिवार यानी 23 मार्च को BSEB ने इंटर या 12वीं का रिजल्ट घोषित किए। इस साल परीक्षा में कुल 87.21 पर्सेंट छात्र पास हुए हैं।
कितने बच्चे हुए पास
आपको बता दें कि इस साल परीक्षा में कुल 87.21 प्रतिशल छात्र पास हुए हैं। जिनमें आर्ट, कॉमर्स, साइंस तीनों संकायों में छात्राओं ने अच्छे खासे नंबर हासिल कर लिए। साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप कर बाजी मारी है। वहीं पटना के तुषार कुमार आर्ट्स साइट से टॉपर रहे हैं। इसके अलावा प्रिया कुमारी कॉमर्स की टॉपर बनी है।
Bihar Board News
कितने छात्रों ने दिया था एग्जाम
बता दें कि इ साल साइंस वर्ग में कुल 634480 में से 546621 छात्र पास हुए है। इस तरह कुल संख्या का 86.15 प्रतिशत छात्र सफल रहे। वहीं कॉमर्स में 39658 में से 37629 पास हुए हैं जो कुल 94.88 प्रतिशत हैं। वहीं विज्ञान संकाय में कुल 617334 में से 542008 पास हुए हैं जो 87.8 प्रतिशत है। वहीं कुल 1291684 क छात्रों में से 1126439 पास हुए हैं जो कुल 87.21 परसेंट है। अगर आप भी अपना रिजल्ट देखना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले कुछ आसान से स्टेप फ्लो करने होंगे।
ऐसे करें चेक
सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर, 'Bihar Board Intermediate Result 2024' लिंक पर जाकर किल्क करें। इसके बाद अब आप कॉमर्स स्ट्रीम चुनें और रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज करके 'View' पर क्लिक करें। आपका बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक करें और आगे के लिए प्रोविजनल मार्कशीट की हार्ड कॉपी लेकर अपने पास रख लें। Bihar Board News