PM मोदी की तरकीब अपनाने लगे नीतीश कुमार, कर दिया बड़ा ऐलान
Bihar Assembly Election 2025
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:05 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:05 PM
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को बड़ी राहत देने वाला फैसला किया है। CM नीतिश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और इसका लाभ जुलाई महीने के बिजली बिल से ही मिलने लगेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा, “हम लोग शुरू से ही राज्य के लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब तय किया गया है कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।”
करोड़ों परिवार होंगे लाभांवित
राज्य सरकार का दावा है कि इस योजना से 1 करोड़ 67 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह स्कीम बड़ी राहत बनकर सामने आई है। नीतीश सरकार ने इसके साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी रोडमैप पेश किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले तीन वर्षों में राज्य सरकार सभी घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनके घरों की छतों या पास के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर पैनल लगाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। अन्य परिवारों को भी सरकार की ओर से भरपूर सहायता दी जाएगी।”
10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य
सरकार का मानना है कि इस पहल से आने वाले तीन वर्षों में राज्य को करीब 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी। इससे जहां एक ओर बिजली पर खर्च घटेगा, वहीं बिजली की उपलब्धता भी बेहतर होगी और राज्य में बिजली संकट खत्म होने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। यह घोषणा साफ तौर पर चुनावी माहौल को ध्यान में रखकर की गई है, लेकिन अगर इस पर अमल होता है तो यह बिहार के लाखों परिवारों के लिए राहत भरी योजना होगी जो हर महीने बिजली बिल से परेशान रहते हैं।