इन तारीखों से पहले पूरा कर लें बैंक का काम, इस दिन रहेंगे बंद
Bank Holiday 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:20 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:20 AM
Bank Holiday 2024 : वित्त वर्ष 2024-25 का पहला महीना अप्रैल की समाप्ति होने में कुछ ही वक्त बाकी है और मई का महीना जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में अगर आपको मई में बैंक (Bank) से जुड़ा कोई है तो आपको बैंक के बारे में जाने बगैर बैंक बिल्कुल नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मई (May) में बैंक की तमाम छुट्टियां हैं जिसकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसलिए अगर आपको मई में बैंक (Bank) से जुड़ा कोई भी काम है तो एक बार छुट्टियों (Holidays) की लिस्ट जरूर चेक कर लें या फिर अप्रैल में ही बैंक के कामों को निपटा लें ताकि आपको किसी तरह की परेशानी ना हो।
Bank Holiday 2024
मई का माह शुरू होने में कुछ ही वक्त रह गए हैं ऐसे में बैंकों में छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की भरमार है। रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, इसके अलावा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्यौहारों के चलते कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी होती है। अगर आप मई के महीने में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपको अपने शहर के बैंक के अवकाश की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
मई 2024 में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
1 मई - महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई और नागपुर के बैंक बंद रहेंगे।
5 मई - इस दिन रविवार के चलते सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
7 मई -लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण 7 मई को है। जिसके कारण अहमदाबाद, भोपाल, पणजी, और रायपुर के बैंक बंद रहेंगे।
8 मई - रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंकों की छुट्टी है।
10 मई - अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु के बैंक के बैंक नहीं खुलेंगे
11 मई - दूसरे शनिवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।
12 मई - रविवार की चलते सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
13 मई - लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के मौके पर श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।
16 मई - स्टेट डे के मौके पर गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे।
19 मई - रविवार के कारण सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
20 मई - लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के कारण बेलापुर, मुंबई में बैंक हॉलिडे है।
23 मई - बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अगरतला, आइजोल, बेलारपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक की छुट्टी है।
25 मई - चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 मई - रविवार के चलते सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने पर ऐसे करें काम
Bank में लगातार अवकाश (Holidays) होने से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप बैंकों की बदलती तकनीक के कारण अपना काम आसान करते हुए कई तरह के बैंकिंग सर्विस (Banking service) का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की छुट्टी ग्राहक एटीएम में जाकर कैश विड्रॉ कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग और यूपीआई की मदद से ऑनलाइन ट्रांजेक्शनल भी कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।