केदारनाथ में टला बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरे हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Baba Kedarnath News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:33 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:33 AM
Baba Kedarnath News : उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ धाम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जिसके कराण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, इस हेलिकॉप्टर में कुछ श्रद्धालु बैठे हुए थे। कहा जा रहा है हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
कैसे होते-होते बची बड़ी दुर्घटना
मिली जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया था। जिसकी वजह से हेलिकॉप्टर को दूर तक नहीं ले जाया गया। हालांकि, पास में ही हेलीपैड मौजूद था, फिर, पायलट ने सुझबूझ दिखाई और खाली जगह की तलाश करके हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी। हालांकि, थोड़ी ही दूरी पर ही खाई थी।
हेलिकॉप्टर की हुई सुरक्षित लैंडिंग
बता दें हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं ने पायलट का भी धन्यवाद किया। साथ ही चिंता भी जताई कि उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर की तकनीकी खामियों की जांच अच्छे से की जानी चहिए। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 सालों में केदारनाथ में इस तरह के 10 हादसे हो चुके हैं। Baba Kedarnath News
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1793909039711371360
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।