कोचिंग सेंटर वाले अवध ओझा को बताया गुंडा, कच्छा पहनकर क्लॉस में आता है
Avadh Ojha
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:31 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:31 PM
Avadh Ojha: दिल्ली के कोचिंग सेंटरों को लेकर एक के बाद एक पोल खुल रही है। एक छात्रा ने तो बहुत बड़ी बात बोल दी है। छात्रा का आरोप है कि कोचिंग सेंटर चलाने वाला चर्चित टीचर अवध ओझा एक गुंडा है। कोचिंग सेंटर वाले अवध ओझा को ओझा सर के नाम से भी जाना जाता है।
गुंडा है अवध ओझा
दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर से शुरू हुआ कोचिंग सेंटर का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कोचिंग सेंटर को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। IAS की तैयारी कर रही एक छात्रा ने कोचिंग सेंटर चलाने वाले चर्चित टीचर अवध ओझा को गुंडा बताया है। एक चर्चित यूट्यूब चैनल की एक क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्रा ने अवध ओझा सर को गुंडा बताया है। छात्रा ने कहा, "मैं उसकी स्टूडेंट रही हूं में। वो हिस्ट्री नहीं पढ़ाता बस आकर चार पॉइंट्स लिखा देगा। " इसके आगे लड़की ने कहा, "ओझा सर कच्छे में क्लास में आते थे। जब मैंने कम्प्लेन की तो वो हंस के टाल देते हैं। उनका कोई ईमान नहीं है, वो सिर्फ प्रवचन देते हैं और सेक्स की बाते करते हैं हमेशा। मेरी मम्मी ने भी देखा जब ऑनलाइन क्लासेज चल रही थीं।"
अवध ओझा के बारे में आगे छात्रा ने कहा, "क्योंकि उनको पता है कि आज की जनता, आज के बच्चे यही सब सुनना चाहते हैं, उनको पढ़ाई से कोई है नहीं। वो सबको ऐसा ही समझ लेते हैं। खास कर के जो दूर दराज के बच्चे हैं उन्हें आइडल बना देते हैं छात्रा ने आगे कहा, "वो बस दो ज्ञान की बाते बोलेंगे और एक पढ़ाई की। जो वो ज्ञान की बाते बोलेंगे वो वायरल हो जाती है। यूट्यूब चैनल उन्हें वायरल करता है उन्हें पैसा मिलता है और बच्चों को लगता है कि हां ये तो सही बोल रहा है। Avadh Ojha
जिंदगी की बातें बोल रहा है मुझे तो इसी से पढ़ना है। बच्चों को सच्चाई नहीं पता वो पढ़ाते ही नहीं हैं। उनका सिलेबस तक आज तक कंप्लीट नहीं हुआ है इस बात को आगे बढ़ाते हुए एक दूसरे छात्र ने कहा,"जिन बच्चों ने आज तक किताबें नहीं खोली हैं, उनपर ही इनका इन्फ्लुएंस है। जो टीचर्स कट्टा चलाने की बात करते हैं, उन शिक्षकों की हमारे सामने कोई भी क्रेडिबिलिटी नहीं है। सिर्फ कुछ ही बच्चों पर उनका प्रभाव है, जिन्होंने आजतक अपनी जिंदगी में किताबें तक नहीं खोलीं।" अब देखना होगा कि इस विवाद के बाद कोचिंग सेंटरों का क्या होगा? Avadh Ojha
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।