Arvind Kejriwal ED Summons: आज भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल, मांगी नई तारीख
Delhi Assembly Election 2025
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:46 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:46 AM
Arvind Kejriwal reply on ED Summons : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज यानी सोमवार (4 मार्च, 2024) को भी प्रवर्तन निदेशालय (ED ) के सामने नहीं पेश होंगे। हालांकि, वह ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने ईडी से इसके लिए डेट भी मांगी है और बताया कि वह जांच एजेंसी के सामने ऑनलाइन मोड में हाजिर होंगे।
Arvind Kejriwal reply on ED Summons
इस मामले में आप(APP) पार्टी की ओर से सुबह बयान जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ओर से ईडी (ED) को जवाब भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि ये समन गैर-कानूनी हैं। वह इसके बाद भी उनके जवाब देने को तैयार हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी से 12 मार्च, 2024 के बाद की तारीख मांगी है। वह इस डेट के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।
ED ने कहा- VC के जरिए पूछताछ का नहीं कोई प्रावधान
खबरों की मानें तो ईडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए तैयार नहीं है। वह दिल्ली शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल से आमने-सामने पूछताछ करना चाहती है। यह भी कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ का कोई प्रावधान नहीं है।
दिल्ली CM के लिए था यह था जांच एजेंसी का 8वां समन
आपको बता दे कि यह पूरा मामला कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाला केस से जुड़ा है। ईडी ने इससे पहले 27 फरवरी, 2024 को आप संयोजक को 8वां समन जारी किया था और 4 मार्च, 2024 को दिल्ली सीएम से पेश होने के लिए कहा था। एक रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक केजरीवाल को 4 मार्च को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
ED के समन अरविंद केजरीवाल ने यूं किए दरकिनार
दिल्ली सीएम को ईडी से 8वां समन सातवें समन में शामिल न होने के 1 दिन बाद मिला था, जबकि इससे भी पहले 19 फरवरी को सीएम केजरीवाल ईडी के छठे समन में भी शामिल नहीं हुए थे। ईडी ने 31 जनवरी को केजरीवाल को समन जारी किया था और उन्हें 2 फरवरी को सामने पेश होने के लिए कहा था। यह आप संयोजक को जारी हुआ 5वां समन था। Arvind Kejriwal reply on ED Summons