Andhra Pradesh News : बारातियों से भरी बस नहर में गिरी, सात की मौत
A bus full of wedding processions fell into the canal, seven died
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:52 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:52 PM
अमरावती। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। बारात में शामिल सदस्यों को ले जा रही एक बस के नहर में गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
अचानक बेकाबू होकर नहर में गिरी बस
अधिकारियों ने बताया कि एक बस बारातियों को लेकर जा रही थी। अचानक वह बेकाबू होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में सात बारातियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि दुर्घटना कैसे हुई। लेकिन, संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा।
मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#andhrapradeshnews #andhrapradeshaccident #roadaccident