प्राइवेट पार्ट में 1 किलो सोना छुपा कर ला रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तार
Gold Smuggling Air Hostess
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:50 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:50 AM
Gold Smuggling Air Hostess : एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की एक एयर होस्टेस को सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक वह अपने प्राइवेट पार्ट्स में सोना छुपा कर ला रही थी। दरअसल एयर होस्टेस मिडिल ईस्ट से सोना स्मगल करके ला रही थी । राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के खुफिया सूत्रों की जानकारी के मुताबिक 31 मई को कन्नूर एयरपोर्ट (Kannur Airport) से इस एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एयर होस्टेस कोलकाता की रहने वाली है । जिसका नाम सुरभि खातून है । उसकी उम्र 26 साल है । 28 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट ओमान के मस्कट से केरल के कन्नूर पहुंची थी। सुरभि फ्लाइट केबिन क्रू के रूप में काम करती है।
मलाशय में छुपा कर ला रही थी सोना
Gold Smuggling Air Hostess
अधिकारियों के होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि सुरभि खातून ने अपने मलाशय में 960 ग्राम सोना छुपाया हुआ था। कन्नूर एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और सोना भी जप्त कर लिया । गिरफ्तारी के बाद सुरभि खातून को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कन्नूर की महिला जेल भेज दिया गया है।
पहले भी कई बार कर चुकी है सोने की तस्करी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि खातून पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तस्करी गैंग में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, इस मामले की जांच की जा रही है । इससे पहले भी मार्च के महीने में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक सदस्य शफी सर्राफ को लगभग डेढ किलो सोने की तस्करी के आरोप में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था । आरोपी ने अपनी कमीज के आस्तीन में प्लास्टिक के बैंड में सोना छुपा रखा था । केबिन क्रू की इस तरह सोना स्मगल करने की घटनाओं के बाद लोग, हाल ही में आई CREW फिल्म की भी खूब चर्चा कर रहे हैं जिसमें कुछ ऐसे ही अंदाज में एयर होस्टेस को स्मगलिंग करते दिखाया गया है।