जांच अधूरी फिर भी पायलट को दोष! WSJ-रॉयटर्स को FIP का लीगल नोटिस
AI Plane Crash
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:30 PM
AI Plane Crash : 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर की गई रिपोर्टिंग को लेकर भारतीय पायलट संघ (Federation of Indian Pilots - FIP) ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरुआत की है। पायलट संघ ने दोनों अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को कड़ा लीगल नोटिस भेजते हुए उनकी रिपोर्ट को भ्रामक, अपुष्ट और एकतरफा करार दिया है।
जांच से पहले ही बताई जा रही वजह
एफआईपी का कहना है कि इन रिपोर्ट्स में हादसे की जांच पूरी होने से पहले ही पायलट की गलती या कॉकपिट में भ्रम को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया, जो पूरी तरह भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना है। कानूनी नोटिस में इन मीडिया संस्थानों से औपचारिक माफी की मांग की गई है और साथ ही भविष्य में ऐसी रिपोर्टिंग से परहेज करने की सलाह दी गई है। एफआईपी का कहना है कि इस तरह की रिपोर्टें सिर्फ पायलटों की छवि को धूमिल नहीं करतीं, बल्कि पूरे एविएशन सिस्टम में अविश्वास पैदा करती हैं।
पायलटों पर दोषारोपण से आहत है संघ
एफआईपी ने जोर देकर कहा कि रिपोर्टिंग करते समय जिम्मेदारी और सच्चाई का पालन किया जाना चाहिए विशेषकर जब हादसे की जांच अभी चल रही हो। बिना पुष्टि के ऐसे गंभीर आरोप लगाना न केवल पायलट समुदाय के लिए अपमानजनक है, बल्कि यह जनता को गलत सूचना भी देता है। AI Plane Crash