संदीप माहेश्वरी यूं ही नहीं बने युवाओं की पहली पसंद, जेब में लेकर घूमते हैं सफलता की चाबी
Aaj ke Anmol Vachan
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:50 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:50 AM
Aaj ke Suvichar: यंगस्टर्स की पहली पसंद बने संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) को बच्चा-बच्चा जानता है। अपने विचारों से दुनियाभर के लोगों को मोटिवेट करने वाले संदीप माहेश्वरी आज एक महान मोटिवेशनल स्पीकर (Motivational Speaker) बन चुके हैं जो लाखों-करोड़ों की लाइफ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। अगर आप भी अपने अंदर सफलता की भूख को जगाना चाहते हैं तो हम आपके लिए संदीप माहेश्वरी के कुछ विचार लेकर पेश हुए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप सफलता की मंजिल पर पहुंच सकते हैं।
1. सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग।
2. जो आदमी अपनी आदतों को बदल सकता है तो उसका आने वाला कल आज से अलग हो सकता है लेकिन जो अपनी आदत नहीं बदल सकता कल भी उसके साथ वही होगा जो आज तक होता आया है।
3. अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा हो तो इसे उन लोगों के साथ जरूर शेयर करना जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।
4. जितना हम डर से भाग रहे होते हैं वह डर उतना ही मजबूत होता जाता है।
5. जीवन आपको वह नहीं देती जो आप चाहते हो। जीवन आपको वह देती है,जितना आप deserve करते हो।
6. उस तरह के इंसान बनो जिस तरह के इंसान से हम मिलना चाहते हैं।