40 IAS officers transferred : तमिलनाडु सरकार ने करीब 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, विशेष पद सृजित किए
40 IAS officers transferred: Tamil Nadu government transferred about 40 IAS officers, created special posts
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:15 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:15 AM
40 IAS officers transferred : तमिलनाडु सरकार ने एक बड़े फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 40 अधिकारियों का तबादला किया है और एक साल की अवधि के लिए अस्थायी आधार पर नए पदों को सृजित किया है।
40 IAS officers transferred :
सरकार की ओर से सोमवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने मुख्य सचिव ग्रेड में अतिरिक्त मुख्य सचिव/परियोजना निदेशक, तमिलनाडु सिंचित कृषि आधुनिकीकरण परियोजना के अस्थायी पद का सृजन किया है जो नियुक्ति की तारीख से एक साल के लिए या इसकी आवश्यकता समाप्त होने तक अथवा जो भी पहले हो, प्रभावी होगा। सरकार ने एक साल के लिए आईएएस के उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रमुख सचिव/ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज (प्रशिक्षण) आयुक्त का अस्थायी पद सृजित किया है।
इसी तरह के अस्थाई पदों को एक साल के लिए आदि द्रविड़ एवं आदिम जाति कल्याण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल सेवाएं विभाग में, हिंदू धार्मिक एवं परमार्थ विभाग (एचआर एंड सीई) विभाग में विशेष कार्य अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग, उद्योग, निवेश प्रोत्साहन एवं वाणिज्य विभाग, योजना एवं विकास विभाग में विशेष सचिव के पद को स्वीकृति दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक, शिक्षक भर्ती बोर्ड, मानव संसाधन और सीई आयुक्त, तकनीकी शिक्षा निदेशक और परियोजना निदेशक, तमिलनाडु सड़क क्षेत्र परियोजना के लिए भी राज्य स्तर के आईएएस के अस्थायी पद सृजित किए गए हैं।