बढ़ाई गई विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा ,जाने क्या हैं कारण ?
Operation Sindoor
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:08 AM
Operation Sindoor : भारत सरकार ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाने का ऐलान किया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री को किस तरह की सुरक्षा दी जाती है। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएँगे कि अब उन्हें किस तरह की सुरक्षा दी जाएगी।
विदेश मंत्री को दी जाएगी ये सुविधाएं
केंद्र सरकार द्वारा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , विदेश मंत्री की सुरक्षा में कई और भी चीजे जोड़ी गई है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर के काफिले में एक और बुलेटप्रूफ वाहन को जोड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ,अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को उनकी हर यात्रा में एक अतरिक्त बुलेटफ्रूफ गाड़ी को जोड़ा जाएगा।
कैसी है वर्तमान की सुरक्षा व्यवस्था ?
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस समय Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस श्रेणी के तहत उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सशस्त्र कमांडो 24x7 की सुरक्षा मुहैया कराते हैं। बता दें कि पिछले वर्ष तक उन्हें Y कैटेगरी सुरक्षा प्राप्त थी, जिसे बढ़ाकर Z किया गया था। इसके बाद से CRPF ने उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली थी, जो पहले दिल्ली पुलिस के पास थी।
सुरक्षा में क्यों हुआ इजाफा ?
सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने नई रणनीति अपनाई है। खुफिया रिपोर्टों में संभावित खतरे का आकलन करने के बाद CRPF ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।
क्या होगा बदलाव ?
अब डॉ. जयशंकर को देश के किसी भी कोने में यात्रा करते समय उच्च स्तरीय बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा मिलेगी। उनके साथ रहने वाले कमांडो की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इस तरह का सुरक्षा कवच आमतौर पर उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन पर आतंकी या अन्य जानलेवा हमलों की आशंका हो।
किन हस्तियों को मिल रही है VIP सुरक्षा?
वर्तमान में CRPF द्वारा देशभर में 210 से अधिक प्रमुख हस्तियों को VIP सुरक्षा दी जा रही है। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दलाई लामा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस सूची में और अधिक उच्च सुरक्षा पाने वाले प्रमुख चेहरों में शुमार हो गए हैं। Operation Sindoor :