बिहार और बंगाल चुनाव के लिए RSS की प्लानिंग , जल्द होगी बैठक
Mohan Bhagwat
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:12 PM
Mohan Bhagwat : इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) और अगले साल बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए RSS ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। 21 से 23 तारीख के बीच में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी।
21 से 23 तारीख तक होगी सभा
आगामी बिहार और बंगाल चुनावों की तैयारियों के लिए RSS ने अभी से ही कमर कस ली है। RSS इस महीने की 21 तारीख से लेकर 23 तारीख के बीच एक बैठक करने जा रही है। इस बैठक में पूरे भारत से करीब 1500 पदाधिकारियों के मौजूद रहने का अनुमान है। बता दें कि यह बैठक हर साल मार्च में आयोजित की जाती है जिसमें अगले 1 वर्ष के कामकाज को तय किया जाता है।
बीजेपी सहित अन्य संगठन भी होंगे शामिल
RSS के अखिल भारतीय में संघ से जुड़े सभी सभी क्षेत्रो के क्षेत्र प्रमुख और इसके अलावा प्रांत प्रमुख मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संघ से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी , विश्व हिंदु परिषद , भारतीय मजदूर संघ , भारतीय किसान संघ आदि संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में आगामी चुनावों पर होगी चर्चा
RSS से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस बैठक में इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा से जुड़े संबंध में चर्चा हो सकती है। बता दें कि इस बैठक से पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस साल के अंत में होने वाले तैयरियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी से ही सभी संगठनों के लिए दिशा निर्देश तैयार किया जा सकता है।
बिहार जाने से पहले कहां - कहां गए RSS प्रमुख
RSS प्रमुख मोहन भागवत बिहार जाने से कुछ दिन पहले पूर्वी भारत का दौरा किया था। इससे पहले वो बंगाल , असम , अरुणाचल प्रदेश गए थे। अब वो बिहार दौरे पर है। Mohan Bhagwat :