अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर किया करारा प्रहार
भारत
चेतना मंच
18 Nov 2025 04:15 PM
भारत
चेतना मंच
18 Nov 2025 04:15 PM
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बिना नाम लिए करारा प्रहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा—
जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ बंदर नजर आते हैं। बंदर की टोली में बैठा दिए जाएं, तो अलग नजर भी नहीं आते हैं। Bihar Elections :
सीएम योगी की हालिया टिप्पणियों का जवाब दिया अखिलेश ने
राजनीतिक गलियारों में अखिलेश का यह बयान सीएम योगी की हालिया टिप्पणियों का जवाब माना जा रहा है। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और सियासी हलचल तेज हो गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अखिलेश यादव ने इस व्यंग्य के जरिए सत्ता पक्ष पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है, और विपक्षी एकजुटता के संदेश के साथ खुद को चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है। Bihar Electionsकिन्नर अखाड़े में बगावत की आहट! महामंडलेश्वर टीना मां का इस्तीफा