भारतीय डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन ने निकाली भारी वैकेंसी
Britain Call Indian Doctors
National-International
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:20 PM
National-International
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:20 PM
Britain Call Indian Doctors : विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन पूरा कैसे करें ये सवाल परेशान कर रहा है? तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल हाल ही में ब्रिटेन ने भारत से अपने देश में हो रही डॉक्टरों की हो रही कमी को देखते हुए मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से ब्रिटेन डॉक्टरों की कमी से गुजर रही है। जिसके चलते ब्रिटेन को अब भारतीय डॉक्टरों की जरूरत पड़ रही है। वहीं अब इसके लिए यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की ओर से पहल कर दी गई है। जिसके तहत ब्रिटेन भारत से 2,000 डॉक्टर्स की भर्ती करने वाला है। यह भर्ती काफी तेजी से फास्ट-ट्रैक मोड पर की जाएगी। जिसके लिए डॉक्टरों को भारत में ही ट्रेनिंग दी जाएगी।
Britain Call Indian Doctors
कहां मिलेगी डॉक्टर्स को ट्रेनिंग
जानकारी के अनुसार यूके में इंडियन डॉक्टर्स की वैकेंसी के लिए सेलेक्ट होने वाले पहले बैच के डॉक्टरों को भारत में लगभग 6 से 12 महीने का पोस्टग्रैजुएट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के पूरे होने के बाद सभी डॉक्टरों को ब्रिटेन के अस्पतालों में पोस्टिंग दी जाएगी। इस पूपी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रेनिंग पूरी करने वाले सभी डॉक्टरों को प्रोफेशनल एंड लिंग्विस्टिक असेसमेंट्स बोर्ड यानि PLAB की होने वाली परीक्षा से छूट दी जाएगी। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने के लिए NHS ने भारत के सबसे प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, नागपुर, गुरुग्राम, कालीकट, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर और मैसूर में प्रमुख निजी अस्पतालों में केंद्र बनाएं हैं।
भारत के डॉक्टरों को होने वाले फायदे और नुकसान
ब्रिटेन की ओर से शुरू की गई इस पहल को लेकर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि NHS में डॉक्टरों की कमी दूर करने का एक अच्छा समाधान है। वहीं, कुछ लोगों की ओर से इसपर चिंता जताई जा रही है कि इससे आने वाले समय में भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में डॉक्टरों की कमी हो सकती है।