Mumbai : आतंकियों की बड़ी धमकी, निशाने पर मुंबई की दो मशहूर जगह
Mumbai
maharashtra news
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:07 PM
maharashtra news
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:07 PM
Mumbai : महाराष्ट की राजधानी मुंबई एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। मुंबई के प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और ऐतिहासिक ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमक मिली है। बता दें कि धमकी मिलने के बाद से ही शहर में हड़कंप मच गया है। बता दें कि, यह धमकी ईमेल के माध्यम से मुंबई एयरपोर्ट पुलिस की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई, जिसमें दोनों स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है।
अफजल गुरु के फांसी को लेकर दी धमकी
ईमेल में आतंकी अफजल गुरु और सैवक्कू शंकर की फांसी को "अन्यायपूर्ण" बताते हुए इस धमकी को अंजाम देने की बात कही गई है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और दोनों स्थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां ईमेल की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे भेजने वाले शख्स की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
हाल ही में हुआ था पहलगाम हमला
हाल ही में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले ने देशभर में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी। जिसके बाद भारत सरकार ने भी इस हमले के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकियों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। पाकिस्तान (Pakistan) अधिकृत इलाकों में चल रहे आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया गया था। Mumbai