IPL मैच के दौरान बदला रहेगा लखनऊ का यातायात,जान लीजिये पूरा रोडमैप
Lucknow Traffic Diversion
Lucknow
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:23 PM
Lucknow
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:23 PM
Lucknow Traffic Diversion : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 44वां मैच शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में LSG छठी तो वहीं RR आठवां मैच जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। ऐसे में राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में किसी भी तरह की दिक्कत ना होने पाए इसको लेकर यातायात विभाग ने रोडमैप तैयार किया गया है। इसके तहत दोपहर तीन बजे से मैच खत्म होने के बाद 12 बजे तक शहीद पथ और स्टेडियम जाने के रास्ते में डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं स्टेडियम के आसपास रहने वाले लोगों से शहीदपथ पर शाम 6 से 8 बजे तक आवाजाही से बचने की अपील की गई है। बता दें कि प्लासियों मॉल के सामने या स्टेडियम के सामने ईधर-उधर अवैध पार्किंग करने पर गाड़ी को टो कर उठा लिया जाएगा।
QR से मिलेगी बड़ी मदद
वहीं जो दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम आएंगे उनके टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा। जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप के साथ में दिखेगा। जिससे उन्हें पार्किंग स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा VIP के साथ आने वाले सुरक्षा कर्मियों को स्टेडियम में जाने की अनुमति बिना पास के नहीं होगी। बिना हार्ड कॉपी के टिकट के स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। मैच के दिन कोई काउंटर नहीं खुलेगा। मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम प्रवेश मैच की दूसरी पारी के बीच तक दिया जाएगा। वहीं स्टेडियम से निकलने के बाद दोबारा आने की अनुमति नहीं रहेगी।
निजी वाहनों के लिए ये निर्देश
Lucknow Traffic Diversion
जिन वाहनों का पास होगा वो वाहन अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। जिनके पास वाहन पास नहीं है वह अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दी जाएगी। प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी। दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें। VVIP और VIP के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल और पीएचक्यू के पीछे वाली सड़क पर वाहन पार्क करेंगे। स्टेडियम के पास वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।
मैच के दौरान शहीद पथ पर नहीं चलेंगे ये वाहन
शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज और प्राइवेट बस सहित अन्य वाहन नहीं चलेंगे। यह वैकल्पिक रूट से चलेंगे। निजी वाहनों, किराये की टैक्सी और कार पर रोक नहीं होगी।सुल्तानपुर रोड़ पर वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे। अर्जुनगंज, कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से मुड़ेंगे। मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच में नही रूकेंगी। ये सड़क की दाई ओर ही चलेंगी। ई-रिक्शा और ऑटो शहीद पथ और सर्विस रोड़ पर नहीं चलेंगे। सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी कैब नहीं बैठाएगी। वहीं एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
Lucknow Traffic Diversion