गर्मियों में बालों का हो गया है बुरा हाल, ये तरीके आएंगे काम
Hair Care Tips
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
Hair Care Tips : लगातार बढ़ती गर्मी (Summer) से बचने के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाने शुरू कर देते हैं। गर्मी की चिलचिलाती धूप न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों के लिए भी काफी खतरनाक हो सकती है। गर्मी के दिनों में हम अपने बालों और त्वचा को धूप-धूल से बचाने के लिए कई तरीके अपनाने शुरू कर देते हैं। तेज धूप के चलते शरीर का पसीना हमारे बालों की नमी छीन लेता है और उन्हें बेजान बना देता है। ऐसे में हमारे बाल ड्राई (Dry Hair) और डैमेज होने लगते हैं।
Hair Care Tips
गर्मियों में बालों की केयर (Hair Care) करना किसी टास्क से कम नहीं है। बढ़ती गर्मी ना केवल हमारे शरीर को बल्कि हमारे बाल को भी प्रभावित करती है। सूरज की किरणें बालों के क्यूटिकल नष्ट कर देती हैं जिसके कारण बालों का बुरा हाल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के दिनों में बालों का ख्याल कैसे रखें।
बालों को टाइट बांधने से बचें
कई लोग अपने बालों को काफी टाइट बांधते हैं जिसके कारण हमारे बाल में पसीना तो आता ही है लेकिन इसके अलावा हमारे सिर में दर्द ही होने लगता है। इसलिए गर्मी के मौसम में बालों को टाइट बांधने की बजाए ढ़ीला ही बांधे।
कंडीशनर का करें इस्तेमाल
शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना बिल्कुल ना भूलें। Conditioner के इस्तेमाल से बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। बता दें कंडीशनर बालों के सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। जिसे लगाने के बाद बालों को पोषण मिलता है और बालों में नमी बरकरार रहती है।
स्कार्फ बांधना रहेगा मददगार
गर्मियों में बालों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए आपको अपने बालों पर स्कार्फ बांधना चाहिए। गर्मियों में Scarf हमारे बालों को तेज धूप से बचाता है जिससे बालों में पसीने नहीं आते और बाल की नमी भी बनी रहती है।
स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से करें किनारा
बालों की खूबसूरती के लिए हम कई तरह के तरीके अपनाने शुरू कर देते हैं। ताकि हमारे बालों की चमक और सुंदरता बनी रहे, लेकिन जितना हो सके गर्मियों में आप स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से दूर ही रहें। स्ट्रेटनर, ब्लो ड्राई, पर्मिंग और केरेटिन जैसे हेयर ट्रीटमेंट्स गर्मियों में परहेज कर लें।