Skincare : ट्रैवेलिंग से पहले कौन से ब्यूटी ट्रीटमेंट हैं जरुरी?
These beauty treatments are quite effective.
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:20 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:20 AM
ट्रैवेलिंग लाइफ के सबसे ज्यादा एक्साइटिंग कामों में से एक है क्योंकि इस दौरान लोग नये वातावरण में जाते हैं, नये लोगों से मिलते हैं, अलग-अलग तरह के फ़ूड ट्राई करते हैं और तमाम यादें समेटने के लिए ढेर सारी पिक्चर्स भी लेते हैं लेकिन इन सबके दौरान क्या आप अपनी त्वचा की सुरक्षा ( Skincare) को ध्यान में रखते हैं?
Skincare
कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा कि ट्रैवेलिंग के दौरान उसे किसी भी तरह की स्किन की समस्या से गुजरना पड़े। इसके लिए आप ट्रैवेलिंग से पहले ही कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट लेकर अपनी स्किन की ख़ूबसूरती को लॉक कर सकते हैं। आइये जानते हैं त्वचा को ट्रैवेल रेडी बनाने के क्या तरीके मार्केट में मौजूद हैं?...
LED लाइट थेरेपी :
Skincare विशेषज्ञ की माने तो यह ड्राई स्किन और एक्जिमा जैसी परेशानियों से बचाने का एक कामगार तरीका है। 20 मिनट तक चलने वाला यह ब्यूटी ट्रीटमेंट आपकी स्किन पर दो - तीन महीने तक टिका रह सकता है।
अलग - अलग तरह के फेशियल
वैसे तो Skincare के लिए कई सालों से फेशियल का सहारा लिया जा रहा है लेकिन आज मार्केट में फेशियल की नयी लिस्ट आगयी है जो स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को जड़ से खत्म करती है। ऑक्सीजन फेशियल और हाइड्रा फेशियल आदि स्किन को ट्रैवेल रेडी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ग्लूटाथिऑन
बहुत सारे लोगों को अपनी स्किन के कलर से जुड़ी हुई समस्या होती है। जैसे कि चेहरे पर अलग अलग जगहों पर त्वचा की रंगत अलग अलग होना। ऐसे में यह Skincare ट्रीटमेंट त्वचा में मौजूद मिलेनिन को घटाकर ग्लो को बढ़ाता है। इससे स्किन लम्बे समय तक चमकदार रहती है।
बॉडी पॉलिशिंग
स्किन पर डेड स्किन सेल्स की मौजूदगी अक्सर उसे बेजान बना देती है और ऐसे में ट्रैवेल करना स्किन को और भी ज्यादा डैमेज कर सकता है। बेहतर होगा यदि आप ट्रैवेल से पहले अपनी पूरी बॉडी को पॉलिश करा के उसमें एक नयी जान फूँक दें। इसका असर लगभग 12 हफ्तों तक रहता है।
बोटॉक्स और फिलर
चेहरे पर मौजूद बारीक रेखाएं और झाइयाँ अक्सर उसकी सुंदरता को कम कर देती हैं। ट्रैवेल के दौरान हवा, धूल - मिट्टी और परिवेश के बदलने के कारण ये और अधिक गहरी होती जाती हैं। इससे बचने के लिए आप मिनटों में होने वाले बोटोक्स और फिलर जैसे Skincare ट्रीटमेंट का उपयोग कर सकते हैं। इसका असर लगभग एक साल तक चेहरे पर बना रहता है।